उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी– डीएम के निर्देश पर नैनीताल रोड में अतिक्रमण के खिलाफ चलाया गया अभियान…

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- नगर निगम ने प्रशासन-पुलिस के साथ अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान फुटपाथ पर व्यापार कर रहे अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया गया। गंदगी फैलाने पर निगम ने 10400 रुपये जुर्माना वसूला और आठ कब्जेदारों का चालान भी किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा ने जिलाधिकारी नैनीताल को लिखा पत्र……

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर निगम की टीम ने तिकोनिया से लेकर नगर निगम के पेट्रोल पंप तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने फुटपाथ पर सामान बेचने वालों का सामान जब्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए तेजी से कार्य करें- जिलाधिकारी……

 

टीम ने चार ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार पिकअप सामान जब्त कर नगर निगम में रखवा दिया। टीम के पहुंचते ही अतिक्रमणकारी अपना सामान लेकर भागने लगे। उधर नगर निगम की टीम ने गंदगी फैलाने पर नौ लोगों का चालान कर 10400 रुपया वसूल किया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, कोतवाल उमेश मलिक, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, चतर सिंह आदि रहे।

Leave a Reply