उमरहा यात्रियों का जत्था मक्का पहुंचा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

मक्का मुकर्रमा। अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स के तत्वावधान में उमरहा के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का टूर आज सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का मुकर्रमा पहुंच गया। मक्का पहुंचने पर यात्रियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

उमरहा यात्रियों ने मक्का मुकर्रमा पहुंचकर अल्लाह का शुक्र अदा किया और पवित्र काबा की जियारत के लिए रवाना हुए। इस दौरान यात्रियों ने देश, प्रदेश, अपने परिवारों तथा पूरी दुनिया में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं कीं।

अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की ओर से उमरहा यात्रियों के लिए यात्रा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं और मार्गदर्शन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्रियों ने उमरहा यात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए टूर संचालकों का आभार जताया।

मक्का मुकर्रमा पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने कहा कि पवित्र स्थलों की यात्रा उनके लिए बेहद भावुक और यादगार अनुभव है। उमरहा अदा करने को लेकर सभी यात्रियों में विशेष उत्साह बना हुआ है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!