क्राइम देश-विदेश

कंप्यूटर के लिए तीन किशोरों ने किया अपने ही दोस्त का अपहरण, पकड़े जाने के डर से रसगुल्ले की अंतिम इच्छा पूरी कर की हत्या….

ख़बर शेयर करें -

पश्चिम बंगाल में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल तीन किशोरों ने पहले फिरौती के लिए अपने दोस्त का अपहरण किया और फिर पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपी किशोरों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने एक तालाब से शव बरामद कर लिया है और मामले की आगे जांच कर रही है।

क्या है मामला
घटना नादिया जिले के कृष्णानगर के घुरनी इलाके की है। जहां रहने वाला 14 वर्षीय एक लड़का शुक्रवार से लापता था। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला यह लड़का दुकान से कुछ सामान लेने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार को किशोर की मां के पास तीन लाख रुपए की फिरौती का फोन आया। जिसके बाद महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की। दरअसल महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी और वह आया का काम करती है। वह तीन लाख रुपए देने में समर्थ नहीं थी। जिसके चलते महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने देह व्यापार में सम्मिलित 03 महिलाओं सहित 09 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार......

दोस्तों ने ही अपहरण कर की हत्या
जांच के दौरान पुलिस ने तीन किशोरों को पकड़ा। ये तीनों किशोर उसी स्कूल में कक्षा 10 के छात्र हैं। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपहरण और हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी किशोरों ने बताया उन्हें वीडियो गेम्स खेलने के लिए कंप्यूटर चाहिए था। इसके लिए ही उन्होंने किशोर का अपहरण किया और उसकी मां को फोन कर तीन लाख रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती नहीं मिलने पर आरोपियों ने बीती 25 अगस्त को किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस के प्रयासों से दर-दर भटक रही मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को मिला आशियाना…….

Leave a Reply