Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

सफाई कर्मचारियों के हक में सख्त हुए मकवाना, दिए जरूरी निर्देश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने स्वच्छता कर्मचारियों को वेतन, वर्दी व सफाई उपकरण समय से देने के निर्देश दिए l नैनीताल विधानसभा क्षेत्र से विधायक सरिता आर्य ने विधायक निधि से महर्षि वाल्मिकी प्रतिमा के लिए फण्ड देने की घोषणा की l

राज्यमंत्री मकवाना ने आज काशीपुर नगर निगम सभागार में विभागों की समीक्षा बैठक की l बैठक में नगर पालिका के अलावा ज्यादातर विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे l उन्होंने गैर हाजिर और बिना तैयारी के आए अधिकारियो से स्पष्टीकरण भी देने को कहा l मकवाना ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का जरूरतमन्द लोगों को  लाभ देने के लिए बहुउद्देशीय शिविर लगाने के सख्त निर्देश दिए l

मकवाना ने नमस्ते योजना में पंजीकरण हेतु तेजी लाने को कहा साथ ही जिला समाज कल्याण विभाग में निगरानी एवं सर्वेक्षण कमेटी शीघ्र गठित करने के निर्देश दिए l स्वच्छता कर्मचारियों के एसीपी भुगतान में विलम्ब पर अधिकारियों को फटकार लगाई और एक माह के भीतर भुगतान के निर्देश दिए l कर्मचारियों का वेतन हर माह 7 तारीख तक जारी करने को कहा l कर्मचारियों को वर्दी एवं आवश्यक सफाई उपकरण समय पर देने के निर्देश दिए l ठेकेदार द्वारा समय से वेतन न पर भी उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की l

अगली बोर्ड बैठक में आबादी के अनुसार कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और वरिष्ठता के आधार पर सफाई पर्यवेक्षक नियुक्त करने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए l मृतक आश्रितों की नई नियमावली के आधार पर नियुक्ति के निर्देश दिए l कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने से उनका स्पष्टीकरण लेने के भी निर्देश दिए l बैठक में एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह, सहायक नगर अधिकारी संजय दत्त कापड़ी, नगर पालिका जसपुर के अधिशासी अधिकारी शाहिद अली भी उपस्थित रहे l

और पढ़ें

error: Content is protected !!