Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

सात स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के नाम से जाने जाएंगे पौड़ी जनपद के दुगड़डा विकास खण्ड में स्थित सात विद्यालय….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – शासन-प्रशासन की पहल पर दुगड़डा विकास खण्ड के 7 विद्यालयों के नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के नाम से किया जाना प्रस्तावित है। इस सम्बन्ध में मुख्य शिक्षा अधिकारी जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी दुगड़डा को सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया जा चुका है।

ब्लॉक स्तर से सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बहुत जल्दी अग्रलिखित विद्यालयों का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के नाम से किया जाएगा, शासन प्रशासन का ये निर्णय स्वागत योग्य है एवं इससे आने वाली पीढ़ियों को भी अपने क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के विषय में जानने का मौका मिलेगा।

1- राoउoमाoविo हर्षू देवीधार का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  छवाण सिंह नेगी ।

2- राoकoइoकाo कोटद्वार- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भैरव दत्त धूलिया ।

3- राoइoकाo कोटद्वार- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कृपा राम मिश्र “मनहर”।

4- राoकoइoकाo कुंभीचौड़ – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंतामणि थपलियाल।

5- राoइoकाo दुगड़डा – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवानी सिंह रावत।

6- राoकoइoकाo दुगड़डा – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बलदेव सिंह आर्य।

7- राoउoमाoविo सत्तीचौड़ का नामकरण स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी मुरली सिंह रावत जी  के नाम से किया जाएगा।

शैलशिल्पी विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने शासन-प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया, उन्होंने कहा कि शैलशिल्पी विकास संगठन विगत कई वर्षों से राजकीय कन्या इंटर कालेज दुगड़डा का नामकरण महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, गढ़वाल के प्रथम सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार में दशकों मंत्री रहे, बलदेव सिंह आर्य जी के नाम किए जाने की मांग करता रहा है, ये और भी खुशी की बात है कि दुगड़डा विकास खण्ड के सात विद्यालयों का नामकरण सात स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के नाम से किए जाने का फैसला शासन- प्रशासन ने लिया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!