
पौड़ी – शासन-प्रशासन की पहल पर दुगड़डा विकास खण्ड के 7 विद्यालयों के नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के नाम से किया जाना प्रस्तावित है। इस सम्बन्ध में मुख्य शिक्षा अधिकारी जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी दुगड़डा को सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया जा चुका है।

ब्लॉक स्तर से सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बहुत जल्दी अग्रलिखित विद्यालयों का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के नाम से किया जाएगा, शासन प्रशासन का ये निर्णय स्वागत योग्य है एवं इससे आने वाली पीढ़ियों को भी अपने क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के विषय में जानने का मौका मिलेगा।
1- राoउoमाoविo हर्षू देवीधार का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छवाण सिंह नेगी ।
2- राoकoइoकाo कोटद्वार- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भैरव दत्त धूलिया ।
3- राoइoकाo कोटद्वार- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कृपा राम मिश्र “मनहर”।
4- राoकoइoकाo कुंभीचौड़ – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंतामणि थपलियाल।
5- राoइoकाo दुगड़डा – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवानी सिंह रावत।
6- राoकoइoकाo दुगड़डा – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बलदेव सिंह आर्य।
7- राoउoमाoविo सत्तीचौड़ का नामकरण स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी मुरली सिंह रावत जी के नाम से किया जाएगा।
शैलशिल्पी विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने शासन-प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया, उन्होंने कहा कि शैलशिल्पी विकास संगठन विगत कई वर्षों से राजकीय कन्या इंटर कालेज दुगड़डा का नामकरण महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, गढ़वाल के प्रथम सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार में दशकों मंत्री रहे, बलदेव सिंह आर्य जी के नाम किए जाने की मांग करता रहा है, ये और भी खुशी की बात है कि दुगड़डा विकास खण्ड के सात विद्यालयों का नामकरण सात स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के नाम से किए जाने का फैसला शासन- प्रशासन ने लिया है।
