Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

SSP नैनीताल के निर्देश पर सत्यापन अभियान है जारी, सत्यापन नहीं तो कार्यवाही है तय….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

659 बाहरी व्यक्तियों के कराए सत्यापन, नियम तोड़ने पर 179 लोगों के विरुद्ध हुई चालानी कार्यवाही

जनपद नैनीताल में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में “ऑपरेशन सैनिटाइज” अभियान के अंतर्गत बाहरी राज्यों/जनपदों से जनपद में कार्यरत/ निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/ मजदूरों/ फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है।

पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्र के नेतृत्व में हल्द्वानी, रामनगर, भवाली सहित सभी थाना क्षेत्रों में सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा थाना प्रभारियों के साथ बाहरी व्यक्तियों का वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया।

जिसके अंतर्गत 02 दिवस 11/12-05-2025 में निम्नवत कार्यवाही की गई है।

* 614 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

* 45 व्यक्तियों का पहचान एप से सत्यापन किया गया।

* 24 मकान मालिकों/ठेकेदारों पर 10-10 हजार रुपए के कोर्ट चालान किए गए।

* 155 व्यक्तियों पर 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही जुर्माना जमा किया गया।

कुल जुर्माना राशि ₹2,69,000

इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार सत्यापन अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है तथा सत्यापन कराए जा रहे हैं।m नैनीताल पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे किरायेदारों, मजदूरों व बाहरी व्यक्तियों का समय पर सत्यापन अवश्य कराएं ताकि अपराध नियंत्रण में सहयोग मिल सके।

और पढ़ें

error: Content is protected !!