उधम सिंह नगर– (शादाब हुसैन) उधम सिंह नगर जिले के दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में एक जरूरतमंद दिव्यांग को बैसाखी दी गयी l दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में अभी तक लगभग 2550 यूडी आईडी कार्ड बनाए जा चुके है | साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दिव्यांग लोगों को कोविड-19 का टीका लगवाने में भी सहायता की जा रही है | इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 14 सितंबर 2021 को से दिव्यांग जनों के लिए कोविड-19 का वैक्सीनेशन शिविर दिव्यांग जनों हेतु विशेष शिक्षा एवं पुनर्वास केंद्र बीआरसी काशीपुर में आयोजित किया जा रहा है | उन्होंने सभी दिव्यांगजनों से अनुरोध किया सुबह 10:00 बजे आकर अपना कोविड-19 का वैक्सीनेशन कराएं साथ ही जिन दिव्यांग जनों को यूडी आईडी कार्ड बनाने हैं वह भी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उधम सिंह नगर में बनाये जायेंगे |

Skip to content











