Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

लालकुआं में भाजपा ने किए बड़े संगठनात्मक बदलाव, युवा नेतृत्व को सौंपी कमान….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण मंडलों—हल्दूचौड़, बिंदुखत्ता और लालकुआं—में नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठन को युवा नेतृत्व की ओर अग्रसर किया है। सूत्रों के अनुसार, इन नियुक्तियों में क्षेत्रीय विधायक के साथ-साथ एक अन्य बड़े दावेदार का भी सम्मान रखा गया है, जिससे 2027 के लिए भाजपा की रणनीति के संकेत मिल रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए दावेदारों के बीच शक्ति प्रदर्शन की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद भाजपा के दिग्गज नेता और संभावित उम्मीदवार अब अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

 नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति

हल्दूचौड़ मंडल: भाजपा ने रोहित दुम्का को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

बिंदुखत्ता मंडल: युवा दिलों की धड़कन माने जाने वाले नवीन पपोला की नियुक्ति पूर्व से ही संभावित मानी जा रही थी, जो अब सटीक साबित हुई। लालकुआं मंडल: सबसे चर्चित सीट मानी जा रही लालकुआं मंडल अध्यक्ष पद पर अरुण जोशी को नियुक्त किया गया है, जो पूर्व में मंडल महामंत्री रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति से कई दिग्गज नेताओं और दावेदारों की रणनीति प्रभावित हो सकती है।

राजनीतिक हलचल और आगे की राह

विशेष रूप से लालकुआं मंडल अध्यक्ष पद के लिए जबरदस्त रस्साकशी चल रही थी। लगातार समीकरण बदल रहे थे, और कई दिग्गज इस पद के लिए दावेदारी कर रहे थे। लेकिन अरुण जोशी की नियुक्ति के साथ ही तमाम अटकलों पर विराम लग गया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा के ये नए मंडल अध्यक्ष अपनी संगठनात्मक पकड़ कितनी मजबूत करते हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति को कितना सुदृढ़ कर पाते हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!