Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

आग की भेंट चढ़ी नामकरण की खुशियां…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

मोटाहल्दू क्षेत्र के पाड़लीपुर गांव में रहने वाला एक गरीब परिवार अपने घर में पुत्र के नामकरण की खुशियां मना रहा था तभी अचानक से उनके परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट गया। विदित हो की 5 जून की रात्रि को कैलाश मौर्य के परिवार में नामकरण की खुशियाँ मनाई जा रही थी तभी अज्ञात कारणों के चलते उनकी झोपड़ी में आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिसमें झोपड़ी के अंदर रखा हुआ धान, गेहूं, कपड़े, मोबाइल, गहने व नगत धनराशि आग की भेट चढ़ गई है,

 

जिससे गरीब परिवार के जीवन भर की जोड़ी हुई वस्तुएं सब नष्ट हो गई हैं। अब परिवार के ऊपर रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा है, पीड़ित कैलाश मौर्य ने बताया कि उनके पड़ोसियों के द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई थी मौके पर दमकल की एक गाड़ी भी पहुंची और आग को काबू किया जिसके बाद क्षेत्र के पटवारी मौके पर पहुंचे

 

और उनकी ओर से मदद का भरोसा दिलाया गया लेकिन कुछ मदद नहीं हो पाई जिससे अब वह उन्हें जीवन यापन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है उन्होंने क्षेत्र के सामाजिक व्यक्तियों से अनुरोध किया है कि उनकी मदद करें जिससे उनका परिवार रोजी-रोटी के लिए मजबूर ना हो।

गूगल पे : 9528833972 कैलाश मौर्य

और पढ़ें

error: Content is protected !!