उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

मानसून को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी,इन-इन स्थानों पर बनी हैं बाढ़ चौकियां…….

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-काशीपुर क्षेत्र में मानसून के दौरान बाढ़ के खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में बाढ़ से निपटने के पूरी तैयारियां  कर ली हैं। इसके लिए बाढ़ कंट्रोल रूम के अलावा बाढ़ चौकियां तथा बाढ़ राहत केंद्र बनाए हैं। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारी दिन-रात नदियों पर नजर रखे हुए हैं। काशीपुर तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि क्षेत्र में इस बार मानसून के सीजन में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए 8 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं

 

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल युद्ध के शहीद वीर जवानों को पुष्प चक्र, श्रद्धासुमन अर्पित व परिजनों को किया सम्मानित……

जबकि दो बाढ़ राहत केंद्र के रूप में नवीन अनाज मंडी तथा किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी को बनाया गया है। बाढ़ चौकियों तथा बाढ़ राहत केंद्रों पर विभिन्न विभागों के 6-6 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कुल 60 कर्मचारी 24 घंटे बाढ़ चौकियों, बाढ़ कंट्रोल रूम तथा बाढ़ राहत केंद्रों पर तैनात रहेंगे। इस दौरान पर तैनात कर्मियों को 24 घंटे मोबाइल ऑन रखने और निरंतर उच्चाधिकारियों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अति संवेदनशील बाढ़ चौकी राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिस्सरवाला व प्राथमिक विद्यालय दभौरा मुस्तहकम अजीतपुर में  बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने किया मातृशक्ति महिला प्रकोष्ठ जिला बिजनौर का गठन

 

इसके अलावा तहसील कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। साथ ही सभी लेखपालों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर ग्रामीणों को सचेत रखें। तहसील भट्ट ने बताया इसके अलावा दो बाढ़ राहत केंद्र नवीन अनाज मंडी समिति और किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी को बनाया गया है। जहां पर 12 कर्मियों को तैनात किया गया है। यह सभी कर्मी वर्षाकाल तक बाढ़ की स्थिति पर 24 घंटे नजर रखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन….

 इन-इन स्थानों पर बनी हैं बाढ़ चौकियां

-प्राथमिक विद्यालय मिस्सरवाला

-प्राथमिक विद्यालय ओझान, लक्ष्मीपुर पट्टी

-प्राथमिक विद्यालय मानपुर

-प्राथमिक विद्यालय दभौरा मुस्तहकम, अजीतपुर

-प्राथमिक विद्यालय ढकियां गुलाबों

-प्राथमिक विद्यालय ढकियां कला

-प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर

– राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क़िलावाली

Leave a Reply