Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

अच्छे मुनाफे का झांसा देकर लाखों की ठगी, साइबर सेल ने गुजरात से तीन जालसाजों को किया गिरफ्तार……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली- शेयर बाजार में अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी पहले मुनाफे का झांसा देते थे और पैसा मिलने के बाद नुकसान होने की बात कहकर पीड़ितों से ठगी कर लेते थे। दक्षिण पश्चिम जिला साइबर सेल ने ठगी के मामले की जांच करते हुए गुजरात से तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सात मोबाइल, एक सिम कार्ड के साथ 8 लाख 80 हजार रुपये बरामद किए हैं।

 

आरोपियों की पहचान भूपत, विपुल और चंद्रेश के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 23 मार्च 2024 को पालम निवासी विजय कुमार ने ठगी की शिकायत की, जिसमें बताया कि तीन मार्च को व्हाट्सएप पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को शेयर बाजार का ब्रोकर राजेश जैन बताया। उसने शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा होने की बात कही और खाता खुलवाने के लिए प्रकाश नाम के व्यक्ति का नंबर दिया। पीड़ित ने प्रकाश से बात की।

 

पैसा निवेश कराने के नाम पर उससे 8.80 लाख रुपये ठग लिए। जांच में पता चला कि जिस बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ है, वह सीलमपुर निवासी मुनीर आलम के नाम पर है। मुनीर ने बताया कि उसका बैंक खाता दूसरे लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया। फोन गुजरात के मेहसाणा में सक्रिय पाया गया। पुलिस ने एक टीम को गुजरात रवाना किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!