Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

ईरान के हमले के दौरान सऊदी-जॉर्डन ने की इस्राइल की मदद, US ने किया सबसे ज्यादा मिसाइलें को गिराने का दावा……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

ईरान से इस्राइल की दूरी 1,000 किमी है और मिसाइल एवं ड्रोन को इस्राइल पहुंचने के लिए सऊदी अरब और जॉर्डन से होकर जाना पड़ता है। जॉर्डन ने बताया कि इस्राइल की तरफ ईरान ने जो मिसाइलें दागी, उसे उन्होंने मार गिराया था। ईरान ने पिछले हफ्ते इस्राइल पर सैकड़ों मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। इस्राइल इन मिसाइलों को रोकने में कामयाब रहा, लेकिन अब इसे लेकर एक बड़ा खुलासा किया गया है। दरअसल, 13 अप्रैल को ईरान की तरफ से पहली बार इस्राइल पर मिसाइल हमला किया गया था,

लेकिन बताया जा रहा कि ईरान के मिसाइलों को रोकने में पड़ोसी देश सऊदी अरब और जॉर्डन ने भी अहम भूमिका निभाई थी। पिछले साल से जारी इस्राइल-हमास युद्ध को लेकर दोनों देशों ने इस्राइल की आलोचना की थी। अरब देश ने इस्राइल को इसके लिए गंभीर परिणाम भुगतने की भी चेतावनी दी थी, लेकिन ईरान के मिसाइल हमलों को रोकने के लिए सऊदी अरब और जॉर्डन सामने आए। सऊदी शाही परिवार ने बताया कि देश के पास ऐसी प्रणाली है जो संदिग्ध मिसाइलों को स्वचालित रूप से रोकती है। इस्राइल ने दावा किया कि उसने 99 फीसदी मिसाइलों को मार गिराया था।

और पढ़ें

error: Content is protected !!