Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

भीमताल में अब्दुल मलिक के नाम बेशकीमती जमीन, निकली नौ नाली भूमि…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के नाम बेशकीमती जमीन होने का खुलासा हुआ है। राजस्व विभाग को भीमताल में आरोपी के नाम जमीन होने का पता चला है। हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के नाम बेशकीमती जमीन होने का खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार काफी कोशिश के बाद राजस्व विभाग को नैनीताल तहसील के अंतर्गत भीमताल में आरोपी के नाम जमीन होने का पता चला है।

विभाग की ओर से इसकी रिपोर्ट तैयार कर भेज दी गई है। आठ फरवरी को हल्द्वानी में हिंसा हुई थी। इसमें नगर निगम और दूसरे विभागों की सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ था। इसके बाद नगर निगम ने ढाई करोड़ से अधिक के नुकसान की भरपाई का नोटिस मास्टरमाइंड मलिक को भेजा था। मलिक के राशि जमा न करने पर आरसी काटी गई थी। इसके बाद तहसील स्तर से आगे की कार्रवाई हुई। सूत्रों के अनुसार आरोपी से नुकसान की भरपाई के लिए जिला प्रशासन मलिक की संपत्ति खंगालने में जुटा था। इसमें हल्द्वानी के अलावा नैनीताल तहसील में राजस्व विभाग के पास जिम्मा था।

हल्द्वानी में बनभूलपुरा में उसका भवन नजूल भूमि पर था। कमुलवागांजा में शैक्षणिक संस्थान का पता चला था, पर वह ट्रस्ट के अधीन संचालित होता था। ऐसे में प्रशासन मलिक की भूमिधरी वाली भूमि का पता लगाने में जुटा था। काफी मशक्कत के बाद राजस्व विभाग ने अब्दुल मलिक की नैनीताल तहसील के अंतर्गत भीमताल में भूमि का पता लगा लिया है। भीमताल के सांगुड़ी गांव में करीब नौ नाली भूमि अब्दुल मलिक के नाम पर होने की बात सामने आई है। इस संबंध में नैनीताल एसडीएम प्रमोद कुमार का कहना है कि रिपोर्ट तैयार कर हल्द्वानी को भेज दी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!