Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

उद्यमता विकास कार्यक्रम के 8 वें दिन प्रतिभागियों ने सीखे सॉफ्ट स्किल और मार्केटिंग के गुर….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

जयहरीखाल- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत चल रहे उद्यमिता विकास कार्यक्रम के 8 वें दिन रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ दीपक चौहान, विजटिंग प्रोफेसर, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून ने प्रतिभागियों को विस्तृत व्याख्यान दिया । व्याख्यान के दौरान डॉ दीपक द्वारा सॉफ्ट स्किल, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, बिजनेस आइडियाज एवम् प्रोजेक्ट प्रोफाइल आदि पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर एल  आर राजवंशी ने समस्त प्रतिभागियों को देवभूमि उद्यमिता योजना के रिसोर्स पर्सनों से अधिक से अधिक संख्या में परिचर्चा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम के दूसरे सत्र में डॉ वरुण कुमार द्वारा मार्केटिंग विषय पर विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को प्रदान की गई । योजना के नोडल डॉ शुभम काला ने ई मार्केटप्लेस ऑन बोर्डिंग विषय पर विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों से साझा की । इस अवसर देवभूमि उद्यमिता योजना के पदाधिकारी एवम् समस्त चयनित प्रतिभागी उपस्थित रहे ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!