Breaking News

दिल्ली मार्ग से निगम की BS-4 बसें हटाने का आदेश बना विवाद, कर्मचारी परिषद ने प्रबंधन पर अनुबंधित बस मालिकों को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप…. सेवा पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त मंच, रामनगर में 27 विभागों ने एक ही छत के नीचे दीं जनसेवाएं वन महोत्सव सप्ताह के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार भाजपा ने श्रद्धापूर्वक मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया पौधरोपण रिज़वान अहसन को मिली राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय सलाहकार

गब्बर सिंह नेगी हमारे गौरव हैं-ऋतु खण्डूडी भूषण…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में फंसे उत्तराखंड कोटद्वार के गब्बर सिंह नेगी अपने घर कोटद्वार पहुंच गए। कोटद्वार पहुंचने पर  स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ गब्बर सिंह नेगी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार के लालपनी के बिशनपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उनका स्वागत सम्मान कर उनको सम्मानित किया। साथ ही उन्हें मिष्ठान खिलाया।

 

विधानसभा अध्यक्ष ने उनके जज्बे और साहस की सराहना की। साथ ही उन्होंने गब्बर सिंह को धर्मपत्नी यशोदा देवी को माला पहना कर उनके धैर्य और उनके विश्वास की सराहना की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूर 17 दिनों तक संघर्ष करते रहे, पल-पल निराशा और आशा के बीच जूझते हुए उनका जो वक्त वहाँ गुजरा शायद वो उसे कभी भुला न पाएँ, इस सबके बीच ये सभी मजदूर गब्बर सिंह नेगी की ज़िंदादिली के भी ताउम्र के लिए कायल हो गए।

 

गब्बर सिंह नेगी उन 41 श्रमिकों में शामिल थे, जो अंदर 17 दिनों तक फँसे रहे। उन्होंने कहा की वो नेगी ही थे जिन्होंने मुश्किल की उन घड़ियों में जिंदगी जीने की उम्मीद इनके दिलों में जलाए रखी। यही वजह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कोटद्वार के पहाड़ के गब्बर के लिए कहना पड़ा, “देखो गब्बर सिंह, मैं तुम्हें तो विशेष रूप से बधाई देता हूँ, क्योंकि मुझे डेली रिपोर्ट हमारे मुख्यमंत्री जी बताते थे कि आप दोनों ने जो लीडरशिप दी और जो टीम स्प्रिट दिखाई मुझे तो लगता है

 

शायद किसी यूनिवर्सिटी को एक केस स्टडी तैयार करनी पड़ेगी।”विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की गब्बर सिंह जी ने कोटद्वार सहित पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया।  यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने चिंता जताई कि सुरंग में कार्य करने वाली कंपनियों को इस घटनाक्रम से सबक लेने की जरूरत है और श्रमिकों की सुरक्षा के लिए ओर बेहतर कार्य करने चाहिए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!