Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

आजम खां ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मिलने से किया इनकार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

सीतापुर जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मिलने से इनकार कर दिया है। अजय राय गुरुवार को उनसे मुलाकात करने सीतापुर पहुंचे। जेल प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि सपा नेता आजम उनसे मिलना नहीं चाहते हैं। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

 

उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है। उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा है। न तो आजम खां से फोन पर वार्ता कराई गई और न ही उनसे कुछ ऐसा लिखित दिया गया कि आजम खां मिलना नहीं चाहते हैं। अजय राय ने कहा कि भाजपा आजम खां, उनकी पत्नी और बेटे को प्रताड़ित कर रही है। यह ज्यादती ठीक नहीं है। वह आजम खां की लड़ाई जरूर लड़ेंगे।

 

हम सब उनके दुख में शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा था कि मुस्लिम वोट बैंक को साधने में कांग्रेस इस मुलाकात से असर डाल सकती है। जेल के सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक आजम खां ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया।

 

जैसे ही यह खबर जेल से बाहर आई कांग्रेस पदाधिकारियों में खलबली मच गई। सीतापुर पहुंचने पर अजय राय ने कहा कि भाजपा की सरकार आजम खां व उनके परिवार को प्रताड़ित कर रही है। दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ खड़े।

और पढ़ें

error: Content is protected !!