Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

डीएम ने बेस अस्पताल में जांची व्यवस्थाएं…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने रविवार को बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम के अचानक अस्पताल आने की सूचना सेअस्पताल कर्मियों के बीचअफरातफरी का माहौल रहा। डीएम ने सबसे पहले चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया। उसके बाद उन्होंने भर्ती मरीजों को दी जाने वाली सुविधा का अवलोकन किया।

 

सफाई व्यवस्था की जानकारी लेते हुए उन्होंने अस्पताल के स्टाफ को आने वाले मरीज एवं उनके परिजनों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने भर्ती मरीजों को प्रावधान के अनुरूप सभी सुविधा उपलब्ध करवाने को भी कहा। इसके अलावा अस्पताल की साफ सफाई और ब्लीचिंग का छिड़काव नियमित करने के निर्देश भी दिए।

 

डीएम ने डेंगू को लेकर एसडीएम और नगर निगम प्रशासन को अलर्ट मोड पर काम करने की नसीहत देते हुए कहा कि इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर ऐप पर पढ़ें सोहन सिंह सैनी, डॉ. जेसी ध्यानी, डॉ. डीके सिंह, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!