Breaking News

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर युवा मोर्चा का महा जनसंपर्क अभियान जारी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- केंद्र की मोदी सरकार को 9 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर में चलाया जा रहा महा जनसंपर्क अभियान जारी है और इस अभियान को अब पांच जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। यहां लालकुआं नगर क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमांशु श्रीवास्तव के नेतृत्व में लगातार महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है

 

इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न वार्डों में अपनी टीम के साथ महा जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र की मोदी सरकार गरीब कल्याण एवं सुशासन को ध्यान में रखकर जनता विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिससे लोगों को अवगत कराने का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा की युवा मोर्चा द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!