Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी पहुँचे मुख्यमंत्री धामी काले झंडे दिखा कर प्रदर्शनकारियों ने किया जबरदस्त विरोध….  

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

गौला संघर्ष समिति और यूथ कांग्रेस के कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

हल्द्वानी-(अरीश सिद्दीकी) हल्द्वानी में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध करने वाले गौला संघर्ष समिति और यूथ कांग्रेस के कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आंवला गेट के पास सीवरेज ट्रीटमेंट/लीगेसी वेस्ट प्लांट का उद्घाटन सीएम को करना था। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता हेमन्त साहू को काले झंडे दिखाकर विरोध करने के चलते गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदर्शनकारी अंकिता हत्याकांड और पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे।

 

इस दौरान प्रदर्शनकरियों की पुलिस से झड़प भी हो गई।सीएम के हल्द्वानी पहुंचने पर गौला संघर्ष समिति के नेताओं ने भी काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। समिति नेता पम्मी सैफी, अरशद अयूब समेत 50-60 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि गोला खनन संघर्ष समिति 108 क्विंटल से अधिक वाहन की निकासी पर प्रतिबंध की व्यवस्था खत्म किए जाने का विरोध कर रही है। पहले गोला नदी में 108 क्विंटल खनिज से अधिक निकाले जाने पर संबंधित डंपर को एक दिन के लिए खनन से रोक दिया जाता था। बीते दिनों शासन ने यह व्यवस्था खत्म कर दी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!