Breaking News

रुद्रपुर: मानवाधिकार दिवस पर महिलाओं को मिली जागरूकता की शक्ति, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचाव पर खास सत्र…. धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: नैनी सैनी एयरपोर्ट अब AAI के हवाले, किसानों से लेकर कारोबार तक…. उत्तराखंड को केंद्र से 1700 करोड़ की सौगात ग्रामीण सड़कों से विकास को मिलेगी नई रफ्तार…. नैनीताल में बड़ा हादसा: पर्यटकों से भरी XUV 700 गहरी खाई में गिरी, SDRF ने चलाया रेस्क्यू, 7 लोग सुरक्षित निकाले…. बनभूलपुरा केस पर सुप्रीम सुनवाई आज, हल्द्वानी में अलर्ट SSP मंजुनाथ टीसी मैदान में, 17 गिरफ्तार…. रुद्रपुर अनाज मंडी की दुर्दशा पर भड़के पूर्व विधायक ठुकराल बोले, “भ्रष्टाचार की जांच हो, आढ़तियों को मिले हक़”….

वीडियो कॉल के माध्यम से सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 रुद्रपुर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मंजुनाथ टि सि महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया था। जिससे कि कर्मचारी अपनी समस्याओं को महोदय के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रख सकें जिससे उनका समय व आने जाने में होने वाली परेशानियां ना हो सके व उनको अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु इधर उधर न भटकना पड़े।

 

इसी क्रम में महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों की समस्याओं को वीडियो कॉल के माध्यम से सुना। पुलिस कर्मचारियों द्वारा विभिन्न शाखाओं से संबंधित अपनी समस्याएं रखी। महोदय द्वारा कर्मचारी गणों की समस्याओं को सुनकर समाधान हेतु आदेशित किया गया। आज कुल 05 पुलिस कर्मियों द्वारा अपनी समस्या को महोदय के समक्ष रखा गया।

 

महोदय द्वारा सभी की समस्याओं का निस्तारण किया गया। यह प्रथम मौका था जब कर्मचारी गणों द्वारा द्वारा अपनी समस्याओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महोदय के समक्ष रखा गया। इससे कर्मचारी गणों का समय व आने जाने में लगने वाला खर्चा नहीं हुआ व उनके द्वारा आज ही दिए गए प्रार्थना पत्र पर महोदय द्वारा सुनवाई कर संबंधित को आदेशित किया गया। महोदय द्वारा की गई इस पहल से कर्मचारी गणों के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!