उत्तराखंड में प्रतिभाओं की खोज, आयोजित हुआ एक कार्यक्रम का शुभारंभ….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-काशीपुर में सोमवार को मिस्टर एंड मिस सिटी द्वारा बाजपुर रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें मिस्टर एंड मिस सिटी के सदस्य और बॉलीवुड के अभिनेता कुंवर अजीत उत्साही ने बताया कि उत्तराखंड के शहरों और अन्य शहरों में हमारे संस्था द्वारा प्रतिभाओं का चयन किया जा रहा है।

 

उन्होंने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि सौंदर्य फैशन मॉडलिंग, फिल्म, टीवी नृत्य, प्रतिभाओं और कई अन्य क्षेत्रों में प्रतिभाओं को लॉन्च करते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 3 जुलाई को भी काशीपुर में एक आयोजन किया जाएगा,

 

जिसमें मिस्टर एंड मिस डायरेक्टर धर्म कुमार और संगीत कौशिक बॉलीवुड अभिनेता आदि मौजूद रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि हमारे द्वारा एक मेगा इवेंट का आयोजन किया जा रहा है जहां कंपनी ब्यूटी पेजेट्स, फैशन शो, टैलेंट हॉट और अवॉर्ड शो में नई दिल्ली द्वारा प्रतिभाओं को लांच करेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!