Breaking News

डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू

नहीं थम रहा अग्निपथ का विरोध,अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग पर डटे हुए हैं युवा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-भले ही देश की तीनों सेनाओं ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर अग्निपथ योजना को लागू करने को लेकर स्थिति साफ कर दी हो लेकिन अभी भी देश भर में युवाओं का गुस्सा थमने का नाम नही ले रहा है। युवा पुरानी भर्ती प्रक्रिया को बहाल करने और अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग पर डटे हुए हैं।

 

सोमवार को हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में परिवर्तनकामी छात्र संगठन के बैनर तले युवाओं ने अग्निपथ योजना को लेकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान बीते दिनों हल्द्वानी में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और 400 युवाओं पर मुकदमा दर्ज करने कारवाई की निंदा की।

 

बताते चलें कि अग्निपथ योजना के विरोध में बीते रोज हल्द्वानी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया था। ऐसे में आने वाले दिनों में अग्निपथ योजना का विरोध बढ़ने के आसार हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!