उद्घाटन से पहले प्रीत विहार निवासी महिला की मासूम बच्ची पारिधी की गई थी लापरवाही बरतने से जान
डॉ गौरव अग्रवाल जिला चिकित्सालय में तैनात के दौरान रहें थे विवादों में


रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 27 अप्रैल को कार्यकर्ता स्वाद कार्यक्रम में शिरकत करने 27 अप्रैल को रुद्रपुर आ रहें हैं।जिसकी सारी तैयारि नेतृत्व विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में पूरी हो गई है। वही सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 27 अप्रैल को डा कालोनी गली नंबर एक में स्थित कृष्णा अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे। आपकों बता दें कि रुद्रपुर की डा कालोनी गली नंबर एक में स्थित कृष्णा अस्पताल उद्घाटन से पहले ही विवादों में घिरा हुआ है। बीते माह पहले इसी अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ पारस अग्रवाल और अस्पताल स्टाफ की घोर लापरवाही से एक मासूम बच्ची पारिधी की मौत होने का मामला सामने आया था।पारधि की उम्र महज एक साल तीन दिन थीं।

उससे गंभीर हालत में कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज बाल रोग विशेषज्ञ डॉ पारस अग्रवाल की देखरेख में चल रहा था। वही मासूम बच्ची पारिधी के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। कृष्णा अस्पताल की घोर लापरवाही के चलते मासूम पारिधी की मौत हो गई थी।इस मामले में जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर आदर्श कालोनी पुलिस चौकी प्रभारी और बाजार चौकी प्रभारी ने जांच शुरू की थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कृष्णा अस्पताल के चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और अब तह बात जानकारी मिली है
इसी विवादित कृष्णा अस्पताल का उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 27 अप्रैल को उद्घाटन करने आ रहे हैं।सवाल यह है कि मासूम बच्ची की मौत पर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय सूबे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह उद्घाटन समारोह में शामिल होने आ रहे हैं। सूबे की जनता इस उद्घाटन समारोह में सीएम धामी के शामिल होने पर तरह तरह की चर्चाएं कर रही है।

Skip to content











