Breaking News

SIR को लेकर ग्राफिक एरा में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उठाए सवाल और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श तक, सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को किया जागरूक; 1098 हेल्पलाइन की दी जानकारी चोरगलिया थाने में 88 माल मुकदमाती का निस्तारण, न्यायालय के आदेश पर 45 माल नष्ट और 43 आबकारी मालों का फोटोशेशन बनभूलपुरा में सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड

तंत्र मंत्र करने वाले अधेड़ ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

आरोपी तांत्रिक के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

पुलिस की देखरेख में हुआ नाबालिग का मेडिकल

काशीपुर-(सुनील शर्मा) आस्था और श्रद्धा को खंडित करने वाले एक ढोंगी तांत्रिक ने एक नाबालिग किशोरी को उसी के घर से जबरन खींचकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। बालिकाओं पर शोषण का यह नया मामला हमारे समाज के लिए कलक है।

 

वही पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। काशीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी कक्षा छह की छात्रा है।

 

बृहस्पति की शाम को वह अपनी बुआ के घर जा रही थी।इस दौरान रास्ते में एक अधेड़ ने उसे अकेला पा कर जबरन अपने घर में खींच लिया। पिता का आरोप है कि उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख पुकार सुन कर रास्ते से जा रहें राहगीरों ने किशोरी को बामुश्किल छुड़ाया।

 

वही दुष्कर्म का आरोपी मौका पाकर भाग खड़ा हुआ। वही किशोरी के परिजन भी मौके पर जा पहुंचे।इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे बासफोडान पुलिस चौकी प्रभारी राजेश भट्ट, महिला एस आई वीना पपोला व सिपाही कुशल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाकर रवाना की। पुलिस ने आरोपी को कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया।

 

अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी नजाकत हाफिज के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वही पुलिस की देखरेख में नाबालिग किशोरी का मेडिकल कराया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी नजाकत झाड़ फूंक का काम किया करता था।

और पढ़ें

error: Content is protected !!