उत्तराखण्ड रुद्रपुर

विधायक राजकुमार ठुकराल ने आपदा प्रभावित परिवारों को वितरित किए आर्थिक सहायता के चैक

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम सलीम खान) रूद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने वार्ड नंबर 4 आजादनगर में आपदा प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किये। इस दौरान भाजपा विधायक ठुकराल ने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रही है। पिछले दिनों आई आपदा में तमाम लोगों को भारी नुकसान पहुंचा था। सरकार आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावितों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे है। ठुकराल ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा ने कई इलाकों में हजारों लोगों का जीवन संकट में डाल दिया था। इस कठिन समय में सरकारी मशीनरी पहले ही दिन से प्रभावितों की मदद के लिए तत्परता से जुटी रही। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से लगातार कई दिनों तक लंगर चलाकर जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था कराई गयी। इसके अलावा सरकार की ओर से निःशुल्क राशन किटों का वितरण लगातार किया जा रहा है। सरकार आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है। जरूरतमंदों की मदद के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होनंे कहा कि आर्थिक सहायता और राशन वितरण का  अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान वार्ड आनन्द शर्मा,सुशील मण्डल, अशोक यादव, बंटी कोली, जीएल गंगवार, दीनू साना आदि भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय राजमार्ग में सोयाबीन फैक्ट्री के बाहर बेतरतीब खड़े वाहन और सड़क पर बेखौफ घूम रहे आवारा मवेशी बने हादसों का सबब......

Leave a Reply