उत्तराखण्ड रुद्रपुर

पत्नी ने की पति की हत्या ,खुद भी लटकी फंसी पर, पढ़ें पूरी खबर

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (एम. सलीम खान)  रुद्रपुर में पति की हत्या कर पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान | रुद्रपुर शहर के रम्पुरा क्षेत्र में एक सनसनीखेज़ घटना का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार देर रात गीता नाम की विवाहिता महिला ने अपने पति सुनील की हत्या करने के बाद खुद को भी फांसी के फंदे पर लटका कर जान दे दी। बुधवार सुबह इस वारदात का खुलासा होने से सनसनी फैल गई।

वही सुनील के परिजनों ने बेटे की हत्या में गीता के अलावा अन्य लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है। वही लोगों का कहना है कि गीता ने धोखा मिलने के कारण खुद भी आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने इस वारदात की जांच पड़ताल के बाद मामले का खुलासा करने की बात कही है। बता दें कि रम्पुरा क्षेत्र के रहने वाले सुनील दिवाकर उम्र 30 का विवाह करीब आठ वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के स्वार निवासी गीता के साथ हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- 16 साल की भतीजी के साथ जंगल में किया दुष्कर्म, नाबालिग ने पुलिस को बताई आपबीती.......

सुनील राजमिस्त्री का काम किया करता था।इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन के बाद गीता एक साल से मायके में रह थी। बीते रविवार ही स्वार में पंचायत के बाद सुनील गीता को घर लेकर आया था। मंगलवार देर रात सुनील घर की छत पर सो रहा था।आरोप है कि रात करीब तीन बजे पत्नी गीता ने सोते सुनील के सर पर ईट मारकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

            

वही गीता ने घर में इस्तेमाल होने वाले चाकू से सुनील का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के वक्त सुनील के माता-पिता और बच्चे घर में सो रहे थे। उसने बाद गीता ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को दोनों की मौत की जानकारी बुधवार सुबह हुई। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है, चाकू पर खून के निशान मिले हैं। वही कमरे में गीता का सारा सामान पैक मिला है। आदेश है कि घटना के बाद गीता घर से फरार होने की फिराक में थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- सरकारी अस्पतालों में सस्ता हुआ इलाज, एक्सरे से लेकर सीटी स्कैन तक का देना होगा कम शुल्क.......

पुलिस के मुताबिक इस घटना के दौरान दो और लोगों भी मौजूद थे। वही गीता के मोबाइल फोन पर बुधवार सुबह चार बजे किसी की काल आने से पुलिस का शक और गहरा गया है कि सुनील की हत्या में दो और लोग शामिल हो सकते हैं।इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा कई चर्चाएं की जा रही है। संदेह है कि घटना के दौरान मौजूद रहे लोगों ने गीता के साथ मिलकर पति सुनील की हत्या कर गीता को भी फांसी के फंदे पर लटका दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कुंडेश्वर रोड स्थित समर स्टडी सिटी हॉल के सक्षम व दीपांशी का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन

वही लोगों का कहना है कि हत्यारों ने गीता की हत्या को आत्महत्या की शक्ल देने का प्रयास किया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि गीता को हत्याकांड में शामिल लोगों ने धोखा दिया है, जिसके कारण उसने फांसी लगाकर जान दे दी।अपर पुलिस अधीक्षक नगर ममता बोहरा के मुताबिक प्रथम द्रष्टया पत्नी द्वारा पति की हत्या कर आत्महत्या करने का मामला लग रहा है।जो अंदेशा है, पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों के सामने आने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply