उत्तराखण्ड हल्द्वानी

वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की, जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव ने सुनी समस्याएं

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बरेली रोड स्थित आनंद आश्रम वृद्धा आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृद्ध दिवस पर रौशनी डालते हुए सिविल जज (सी.डि.)/सचिव जिला विधिक प्राधिकरण इमरान मोहम्मद खान ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 14 दिसंबर 1990 में की गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  सागौन के वृक्ष काटने पहुंचे एक दर्जन से अधिक वन तस्करों और वनकर्मियों में फायरिंग, दो वन कर्मी घायल……

जिसके बाद से हर साल 21 अगस्त को यह दिवस मनाया जाता है। इमरान मोहम्मद खान ने बताया कि भारतीय संस्कृति में बड़ों का सम्मान करना बहुत ही पवित्र और धार्मिक कृत्य माना जाता है। श्रवण भगत की पितृ सेवा की कहानी हर घर में बताई जाती है। इस तरह यह पितृ सेवा अनुष्ठान अगली पीढ़ी को और उनसे अगली पीढ़ियों को प्रेषित की जाती है।

             

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी परिसर में मनाया गया शिक्षक दिवस……..

उन्होने कहा कि आज हम जो कुछ भी है अपने माता पिता के करण है और हम माता पिता की देखभाल नहीं कर सकते यह बहुत निंदनीय है। उन्होने आनंद आश्रम वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्ध लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। उन्होने कहा कि जिले में कोई भी सरकारी वृद्धाश्रम नहीं है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल प्रयासरत है कि जिले में एक सरकारी संस्था बने और वृद्ध जनों को उसका लाभ मिले।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- बाइक सवार बदमाशों ने छीनी महिला की चेन, कोतवाली से 200 मीटर दूर घटना को दिया अंजाम.....

               

Leave a Reply