उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

जब सीओ ने सुनी जमीन पर बैठकर बुजुर्ग महिला की समस्या-पढ़े पूरी खबर…

ख़बर शेयर करें -

सीओ सिटी रूद्रपुर अभय सिंह की इस कार्य की हो रही चौतरफा प्रशंसा

तपती धूप में बैठी बुजुर्ग महिला के साथ खुद भी धूप में बैठकर जानी समस्या

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) कंधे पर लगें सितारों का फर्ज निभाने वाले रुद्रपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय सिंह ने मानवता और इंसानियत की मिसाल पेश की। उनके इस कार्य की चौतरफा प्रशंसा हो रही है। वही इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे दर्जनों लोगों ने पसंद करते हुए,सीओ सिटी रूद्रपुर अभय सिंह के इस मानवता को सराहा है।यह पूरा मामला बीते रोज का है। जब एक बुजुर्ग महिला तपती धूप में कोतवाली परिसर में एक पेड़ से लगी हुई बैठी थी।

यह भी पढ़ें 👉  ध्वजपूजन के साथ विधिवत श्री रामलीला  की लालकुआं में रिहर्सल हुई शुरू……

 

बुजुर्ग महिला के हाथ में एक प्रार्थना पत्र था। बुजुर्ग महिला को देख रुद्रपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय सिंह उस महिला के पास पहुंच गए।इस दौरान उन्होंने पीड़ित बुजुर्ग महिला की सारी जानकारी लेने के लिए खुद भी नीचे जमीन पर बैठ गए। बुजुर्ग महिला से सारी जानकारी लेने के बाद सीओ सिटी अभय सिंह ने संबंधित पुलिस अधिकारी को तत्काल कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। कुछ देर बाद उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।जिसकी जमकर प्रशंसा की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर में भौतिक विज्ञान विभाग में स्पेस जर्नी ऑफ इंडिया पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया……

 

रुद्रपुर के बगवाडा क्षेत्र की इस बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसकी बेटी और दामाद ने उसके मकान पर जबरन कब्जा कर लिया है।इसी बात की शिकायत लेकर महिला पुलिस थाने आई थी।इस दौरान सीओ सिटी अभय सिंह अपने कोतवाली परिसर में बने कार्यलय से डीएम कार्यालय के निकल रहें थे।इसी दौरान उनकी नजर धूप में बैठी बुजुर्ग महिला पर पड़ गई। जिसके बाद सीओ सिटी अभय सिंह भी महिला बुजुर्ग के पास पहुंचे और महिला के साथ खुद भी तपती धूप में नीचे बैठ गये, और बुजुर्ग महिला से सारी जानकारी लेने के बाद संबंधित पुलिस को महिला की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। उनके इस कार्य की चौतरफा प्रशंसा हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में दो बेटियों से दुष्कर्म, इंस्टाग्राम के बहाने दोस्ती कर बनाए शारीरिक संबंध……

 

वायरल फोटो को आमजन जमकर पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कर्तव्य निष्ठ और जन सेवा को समर्पित सीओ सिटी अभय सिंह ने अपने कर्तव्य का बाखूबी निर्वाहन किया है। ऐसे ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की जनता को जरुरत है।लोग उनके इस साहरानिए कार्य की चौतरफा प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।

Leave a Reply