उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

विकास शर्मा ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को दिया राजनीतिक प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करार…..

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को राजनीतिक प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करार दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोची समझी साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है सच्चाई की जीत होगी। मीडिया को जारी बयान में प्रदेश मंत्री ने कहा कि शैलजा फार्म में पेड़ काटने के प्रकरण से उनका कोई लेना देना नहीं है।

 

यह भी पढ़ें 👉  प्रोजेक्ट गौरव का चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन......

उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए कुछ लोगों उन्हें साजिशन इस मामले में घसीटा है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने आरोप लगाये हैं वह खुद नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जेदार है। उक्त भूमि नगर निगम की है, लेकिन आरोप लगाने वाला व्यक्ति खुद को उक्त भूमि का मालिक बताकर माननीय न्यायालय को भी गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की जमानत पर हाईकोर्ट से बड़ी ख़बर........

 

प्रदेश मंत्री ने कहा कि इस मामले में वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। माननीय न्यायालय के आदेश का वह सम्मान करते हैं, पुलिस को जांच में पूरा सहयोग किया जायेगा। उन्हें न्याय पालिका पर भरोसा है। जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा।

Leave a Reply