![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
कोटद्वार- कोटद्वार के झंडा चौक पर बुधवार दोपहर को उस समय अफरा तफरी मच गई जब सरकारी राशन से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर एक व्यापारी की दुकान में घुस गया। गनीमत यह रही कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।बुधवार दोपहर को झंडाचौक में दुकान मालिक रम्मी भाटिया अपनी दुकान पर बैठे थे। चिलचिलाती गर्मी के कारण सड़क पर लोगों की संख्या भी कम थी।
तभी अचानक राशन के गोदाम में सरकारी राशन लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी दुकान में घुस गया। अग गनीमत यह रही कि उन्हें कुछ नहीं हुआ। ट्रक के दुकान में घुसने से उनका कुछ सामान ट्रक की चपेट में आ गया।
वहीं दुकान के बाहर रोजाना एक मोची बैठता है आज वह भी नहीं था, जिससे बड़ी अनहोनी होने से बच गई। दुकान मालिक रम्मी भाटिया का लगभग 50 से 60 हजार का सामान ट्रक के नीचे आने से चकनाचूर हो गया है। वहीं ट्रक को निकालने के प्रयास जारी हैं।
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220823-WA0001.jpg)
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240329_160854.jpg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें
![loading](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)