रुद्रपुर (एम् सलीम खान) जिलाधिकारी युगल किशोर पंत और अपर ज़िलाधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने देर रात शीत लहर के दृष्टिगत रैन बसेरा रुद्रपुर,भगत सिंह चौक, फ्लाईओवर के नीचे काशीपुर रोड, गल्ला मंडी, इन्दिरा चौक व बस स्टैंड पर पहुंचकर कर निराश्रित और जरुरत मंदों को ठंड से बचाव हेतु कंबलों का वितरण किया, वही डीएम पंत ने रैन बसेरा पहुंचकर वहां ठहरे लोगों से उनका हाल जाना और रजिस्टर की जांच भी की इस दौरान उन्होंने आला अधिकारियों से ठंड से बचने के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए
जरुरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु कंबलों का किया वितरण रैन बसेरा पहुंचकर वहां ठहरे लोगों से जाना उनका हाल
