उत्तराखण्ड ज़रा हटके ज्योलीकोट

ज्योलीकोट-अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के विरोध में निकाला मशाल जुलूस……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) ज्योलीकोट समेत तमाम क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के विरोध में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्रांति मोर्चा के साथ अतिक्रमण प्रभावितों ने देर शाम मशाल जुलूस निकाला। जिसका नेतृत्व पूर्व विधायक डा नारायण सिंह जंतवाल ने किया। पूर्व सांसद एडवोकेट डा महेंद्र पाल ने इसमें शिरकत की। उन्होंने सभा को संबोधित भी किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सूबे के मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित……

नलेना से प्रारंभ होकर मशाल जुलूस ज्योलीकोट बाजार में आकर सभा में बदल गया। मुख्य वक्ता डॉ जंतवाल ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस के दूरगामी दुष्प्रभाव होंगे। सरकार को न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार पहले प्रदेश में भूमाफियाओं से सरकारी जमीन को छुड़वाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- बाजार क्षेत्र मे शौचालय बनाने की मांग

 

जंतवाल उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि एकजुट होकर संघर्ष जारी रखें। पूर्व सांसद महेंद्र पाल, राज्य आंदोलनकारी लीला बोरा ने कहा कि प्रदेश का विकास के नाम पर विनाश का कुचक्र रचा गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग उत्पीड़न पर आमादा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने देह व्यापार में सम्मिलित 03 महिलाओं सहित 09 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार......

 

इस दौरान यूकेडी के कई पदाधिकारी, संगठन के जिला अध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, इंदर नेगी,मनोज साह, मनमोहन कनवाल, महेश जोशी,मुनीर आलम, पान सिंह सिजवाली, भुवन रावत, दीपक जीना, दर्शन जीना, भानू सिंह,प्रदीप,मयंक,राजेंद्र कोटलिया,वीरभट्टी गेठिया,बेलुवाखान, ज्योलिकोट,भलयूटी नलेना,आमपड़ाव, दोगांव, डोलमार,भुजियाघाट, से बड़ी संख्या में अतिक्रमण प्रभावितों ने हिस्सा लिया। संचालन हरीश वारियल ने किया।

Leave a Reply