Breaking News

शिक्षा का अधिकार अधिनियम: प्रदेशभर के शिक्षा अधिकारियों के लिए गहन प्रशिक्षण से सशक्त क्रियान्वयन की ओर….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में प्रदेश भर के सभी शिक्षा अधिकारियों के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act) की बारीकियों एवं व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके।

यह कार्यक्रम डॉ. गीता खन्ना के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में तकनीकी सत्र चल रहा है, और दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।

*स्थान:* संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह

*तिथि:* 27.05.2025

*समय:* तकनीकी सत्र प्रातः से प्रारंभ, उद्घाटन सत्र दोपहर 12 बजे

Leave a Comment

और पढ़ें