Breaking News

बत्ती गुल’ के अंधेरे से गूंजा विरोध: वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ एकजुट हुआ समाज…. “खटीमा क्षेत्र में सड़कों को मानसून से पूर्व गड्ढा मुक्त करने का कार्य प्रगति पर, 15 मई तक लक्ष्य पूर्ण करने का दावा” नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले बर्खास्त फौजी को पौड़ी पुलिस ने दिल्ली से धर दबोचा। स्कूली छात्राओं की सुरक्षा हेतु पिंक यूनिट स्क्वायड ने छात्राओं से मिलकर सुरक्षा के प्रति बढाया उनका आत्मविश्वास। महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही बालिका निकेतन की बेटियां : रेखा आर्य “जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं”

हल्द्वानी- हल्द्वानी की प्रियंका ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन, शिमला में M T B  साइकिल रैली में पाया पहला स्थान…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी की प्रियंका ने शिमला में आयोजित साइकिल रैली (महिला वर्ग) में पहले स्थान पाकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। 11वीं एम.टी.बी. शिमला साइकिल रैली में पुरुष इलीट (आयु 20 से 39 वर्ष) वर्ग में शिमला के आकाश शेरपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इस वर्ग में धर्मशाला के अतुल ने दूसरा और निखिल ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पुरुष जूनियर (आयु 16 से 19 वर्ष) वर्ग में आयुष नेगी ने पहला, युगल ठाकुर ने दूसरा और परवेज अहमद मीर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

 

महिला इलीट (आयु 20 से 39 वर्ष) वर्ग में हल्द्वानी की प्रियंका मेहता ने पहला, भोपाल की संध्या मौर्य ने दूसरा और शिमला की दिविजा सूद ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष मास्टर्स (आयु 40 से 55 वर्ष) वर्ग में कुल्लू के सुनील बरोंगपा ने पहला स्थान हासिल किया जबकि देहरादून के अमित ने दूसरा और पावंटा साहिब के अनिंदर सिंह बाजवा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष सब जूनियर (आयु 15 वर्ष से कम) वर्ग में देहरादून के अश्विन ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कार्तिके ने दूसरा और आरव ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 

इसके अलावा ग्रैंड मास्टर वर्ग (56 से अधिक आयु) में अनिल कपिला ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कैलाश चंद ने दूसरा और महेश्वर दत्त ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एम.टी.बी. शिमला साइकिल रैली के दूसरे व अंतिम दिन प्रतिभागियों ने 70 किलोमीटर तक का सफर तय किया। इस दौरान शिमला के आसपास रैली का आयोजन किया गया और अंत में रैली रिज मैदान पर समाप्त हुई। रैली का औपचारिक पुरस्कार वितरण समारोह वुडविला पैलेस में आयोजित किया गया। आयोजक हस्टपा के अध्यक्ष मोहित सूद ने एम.टी.बी. शिमला साइकिल रैली के सफल आयोजन पर खुशी जताई

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!