उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

महानगर कांग्रेस ने वार्ड न. दो में भाजपा को दिया बड़ा झटका,सैकड़ों लोग भाजपा छोड़ हुए कांग्रेस में शामिल……

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच महानगर कांग्रेस ने वार्ड न. दो में भाजपा को बड़ा झटका दिया है। कृष्णा कालोनी में आयोजित सभा में वार्ड अध्यक्ष सुरेश यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामधारी गंगवार एवं वार्ड से पार्षद के टिकट के दावेदार सुनील राठौर के प्रयासों से महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्षा श्रीमती मीना शर्मा के समक्ष सैकड़ों लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।

 

कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों ने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया। इस दौरान पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का कांग्रेस नेताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। सभा को सम्बोधित करत हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि भाजपा से जनता का मोह भंग हो गया है। लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा के खिलाफ खुलकर मतदान किया हैं आगामी 4 जून को केन्द्र की जुमलों की सरकार का सफाया तय है। देश की जनता को तानाशाही से मुक्ति मिलने जा रही है। लोकसभा चुनाव के बाद आगामी निकाय चुनाव में रूद्रपुर की जनता को नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार से भी मुक्ति मिलने जा रही है।

 

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन…..

सीपी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने वार्ड स्तर पर निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस आगामी नगर निकाय चुनाव को मजबूती से लड़ेगी। सभी वार्डों में कर्मठ और पार्टी के समर्पित जिताऊ प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा जायेगा। सीपी शर्मा ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल कराने में युवा नेता सुनील राठौर की अहम भूमिका रही है।

 

महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक का चुनाव लड़ चुकी मीना शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पूरे देश में कांग्रेस के पक्ष मंे लहर चल रही है। खासकर युवा वर्ग आज खुलकर कांग्रेस के पक्ष में खड़ा हो गया है। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा के विनाश का कारण बनने जा रहे हैं। मीना शर्मा ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है,

 

कांग्रेस का राज आते ही देश में हर वर्ग की समस्याओं का समाधान होगा और देश तरक्की की राह पर आगे बढेगा। पूर्व पार्षद मोहन खेड़ा ने कहा कि शहर की विभिन्न बस्तियों में भाजपा नेताओं के घमण्ड और उनकी तानाशाही से लोग त्रस्त हो चुके हैं। शहर की जनता इस बार नगर निगम चुनाव में ऐसे नेताओं को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। उन्होनंे कहा कि विभिन्न बस्तियों में भाजपा के छुटभैये नेता पुलिस प्रशासन की आड़ लेकर लोगों को डरा धमका रहे है, और लोगों का शोषण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श विद्या निकेतन के में रहा आजाद कप.......

 

ऐसे लोगों को समय आने पर करारा जवाब दिया जायेगा। पूर्व मेयर प्रत्याशी ममता रानी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होने जा रहा है उसके बाद निकाय चुनाव में भी भाजपा को हार का स्वाद चखाया जायेगा, नगर महामंत्री सुनील आर्य ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव के लिए कमर कसने का आहवान किया। बाबु विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष सतीश कुमार वरिष्ठ नेता गोपाल भसिन ,महामंत्री उमा सरकार आदि ने भी अपने विचार रखे इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष सुरेश यादव,

 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामाधारी गंगवार महानगर सचिव हरिराम राजपूत , ओम प्रकाश गंगवार , मोनू कश्यप, शंभू नाथ यादव, विजयपाल यादव,जितेंद्र यादव,महेश यादव, मुलायम सिंह यादव,नीतू यादव, रामपाल यादव,भूरे यादव,कुलदीप यादव,इस अवसर पर संजीव राठौर, ज्वाला प्रसाद, राम बेटी, राजीव राठौर,लता राठौर, रंजलीत राठौर, बीना राठौर, रामवीर राठौर, सुरेश यादव, हरि राम राजपूत, ओमप्रकाश गंगवार, छत्रपाल, जमुना प्रसाद, जमील , जयपाल राठौर, लीलाधर यादव, वकील राजपूत, भगवान दास शर्मा, दिनेश सक्सेना, अमरजीत, गगा राम कश्यप, राजू राठौर, महेन्द्र कश्यप,

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की सुरक्षा दीवार के लिए पहली किस्त मंजूर.....

 

रामबरन कोली, महेन्द्र प्रजापति, गणेश प्रजापति, अमर प्रजापति, लेखराज प्रजापति, सुरेश प्रजापति, वीरपाल प्रजापति, ओमकार प्रजापति, चन्द्रपाल प्रजापति, नीरज प्रजापति, सुनील प्रजापति, विजय प्रजापति, संजीव प्रजापति, हरिओम प्रजापति, र्ध्मपाल प्रजापति, नन्हू लाल प्रजापति, राजू प्रजापति, अनिल कुमार प्रजापति, रामकुमार प्रजापति, सोहन प्रजापति, बब्बू राम प्रजापति,

 

किरन प्रजापति, सुखवीर राठौर, सोनू राठौर, अनिल राठौर,धर्मपाल राठौर, राधेश्याम राठौर, गुलजारी प्रजापति, रामवीर, सुरेश राठौर, विनोद पाल, सतीश पाल, मोहन लाल शर्मा, महेन्द्र राठौर, हरिशंकर यादव, नन्दू राठौर, महेश यादव, भूपेन्द्र यादव, नेत्रपाल राठौर, पप्पू कोली, पिंकी राठौर, रेनू चौहान, धीर सिंह चौहान, नीरज राठौर, सत्यपाल राठौर, शिवम राठौर,भूके लाल कोली, माधोराम राठौर, नेम चन्द्र राठौर, कबीर राठौर, प्रेमपाल राठौर, धर्मपाल राठौर, भगतजी राठौर, प्रेमपाल शर्मा, रिंकू राठौर, रामनिवास राठौर, रामदास राठौर, मदन पाल राठौर, दीपक राठौर, दीपक रस्तौगी, बबलू कश्यप, पूरन राठौर, यशपाल राठौर, दिनेश राठौर, इन्द्रपाल राठौर, शक्ति प्रसाद राठौर, पंचम राठौर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply