उत्तराखण्ड रुद्रपुर

रुद्रपुर-पांच साल में समूहों की महिलाओं की आय की जायेगी दोगुना कैबिनेट मंत्री जोशी….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-जनपद  प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर स्थित यूआईआरडी सभागार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की समस्याओं को विस्तार से सुना। बैठक के दौरान समूह की महिलाओं द्वारा मंत्री जोशी को बताया गया की जो उत्पाद उनके द्वारा तैयार किये जाते हैं, उसकी मार्केटिंग न होने के कारण उनको उनके उत्पाद का उचित दाम नहीं मिल पाता है,साथ ही समूह की महिलाओं द्वारा यह भी बताया गया कि बैंकों द्वारा ऋण लेने में समूह की महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैठक के दौरान मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों के सामान खरीदने के लिए हर ब्लॉक, तहसील, जिला मुख्यालय स्तर पर कम से कम एक-एक दुकान खोली जाए साथ ही जहां पर पर्यटक पहुंचते हैं और भीड़ वाले क्षेत्र हैं, वहां पर भी आउटलेट खोले जाए ताकि समूहों के उत्पादों को वहॉ पर आसानी से बैचा जा सके। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री मंत्री ने कहा कि जितने भी सिडकुल क्षेत्र सरकारी औद्योगिक क्षेत्र, प्राइवेट इंडस्ट्री, वहां पर भी सफाई के उपयोग में आने वाली चीजें जैसे- झाड़ू, पोछा,  फिनाइल आदि की आवश्यकता होती है। औद्योगिक क्षेत्रों में यह सुनिश्चित किया जाये कि समूह की बहनों द्वारा उत्पादित सामानों को ही खरीदा जाए, इसके लिए उद्यमियों से सम्पर्क किया जाये और समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों की जानकारी दी जाये। उन्होंने कहा की इसी प्रकार जितने भी सरकारी, राजनीतिक कार्यक्रम हो, इसमें भी समूह की बहनों द्वारा उत्पादित सामानों का उपयोग किया जाये ताकि इनको रोजगार मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  सागौन के वृक्ष काटने पहुंचे एक दर्जन से अधिक वन तस्करों और वनकर्मियों में फायरिंग, दो वन कर्मी घायल……

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का अपना ब्राण्ड बनाया जा रहा है, जिसमें स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादि उत्पाद शामिल हैं। बैंकिंग से सम्बन्धित समस्याओं के द्रुतगति से निस्तारण हेतु मुख्य सचिव को भी निर्देशित किया जा रहा है। मंत्री  गणेश जोशी ने बैंकों द्वारा ऋण लेने में आ रही समूह की महिलाओं की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिला स्तरीय बैठक के दौरान इनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की बड़ी मुश्किलें, बोरा के खिलाफ एक और महिला आई सामने......

मंत्री जोशी ने यह भी कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आसानी से कच्चा सामान उपलब्ध हो और जब यह कच्चा सामान खरीदते या सामान बेचते हैं, इन पर जीएसटी न लगे इसके लिए शासन से बातचीत की जायेगी। ताकि समूहों को महिलाओं को  अधिक लाभ मिल सके। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यदि महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी तो निश्चित ही परिवार, समाज, राज्य एवं देश मजबूत एवं सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच साल में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय दोगुनी हो इस दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पन्त सहित विभिन्न समूहों की महिलाएं आदि उपस्थित थी।

यह भी पढ़ें 👉  शहर के नामी स्कूल में असम के छात्र से रैगिंग और यौन उत्पीड़न, हॉस्टल में की गई मारपीट से मचा बवाल.....

Leave a Reply