उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने रखी थी आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिलाः सीपी शर्मा……..

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-महानगर कांग्रेस ने सिटी क्लब में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाते हुए उन्हें नमन किया। और देश के निर्माण में उनके योगदान का उल्लेख किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सीपी शर्मा ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिला रही थी।

 

यह भी पढ़ें 👉  एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने देह व्यापार में सम्मिलित 03 महिलाओं सहित 09 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार……

आज देश में जो अवस्थापना, सड़कों का जाल, भारी उद्योग, विद्युत परियोजनाएं हम दे रहे हैं वे सब पूर्व पीएम नेहरू की दूरदृष्टि के परिणामस्वरूप है। उन्होंने कहा कि पूर्व पंडित नेहरू एक व्यापक और वैज्ञानिक सोच के दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने आजादी के बाद भारत की क्षमताओं को पहचानते हुए देश में औद्योगिक विकास और अवस्थापना विकास पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया, जिसके हम सुऽद परिणाम देऽ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने 02 लाख 46 हजार की साइबर धोखाधड़ी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के फरार साइबर ठग को किया गिरफ्तार.......

 

पंडित नेहरू भारत में स्वतंत्रता पूर्व और पश्चात की भारतीय राजनीति में केंद्रीय व्यत्तिफ़त्व थे। आधुनिक भारत में उन्होंने हर हाथ को काम मिले इसलिए जगह-जगह उद्योगों की स्थापना करके बेरोजगारी कम करने का पूरा प्रयास किया। पंडित नेहरू समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार माने जाते हैं। बच्चों से अत्यधिक लगाव होने कारण उन्हें चाचा नेहरू के रूप में जाना जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उदयराज सिंह ने ट्रांचिगं ग्रांउड में लिगेसीवेस्ट ट्रिटमेंट का किया स्थलीय निरीक्षण......

 

इस अवसर पर पार्षद मोहन खेड़ा, कांग्रेस नेता गोपाल भसीन, सुनील आर्य, भूपेश सोनी,अर्जुन विश्वास, अबरार अहमद, कमर खान, उमा सरकार, विरेन्द्र कोली, निसार खान, आसिम पाशा, सहैल खान, पप्पू कोली, कृष्णा कोली, अमन कोली, कुंवर पाल कोली, शंकर कोली, चन्द्रशेखर, सुरेश यादव, संजीव, करन, रोहन, राम लाल, हरेन्द्र पाल अशोकचोपड़ा, मोहन, आकाश, नितिन रस्तौगी, विक्की रावत, रमेश बोरा, ना बाब अली आदि शामिल रहे।

Leave a Reply