Breaking News

लालकुआँका होगा चोमुखी विकास, हॉस्पिटल से ले कर अची शिक्षा के लिए उठाउंगी ठोस कदम- डॉ अस्मिता मिश्रा…. अगली बार मिलो तो गले में होना चाहिए गोल्ड मेडल : रेखा आर्या….. भाजपा करती है हिन्दुत्व की रक्षा और कांग्रेस करती है तुष्टीकरण की राजनीति: विकास शर्मा….. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने जनसंपर्क कर  मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा और पार्षद प्रत्याशी पवन राणा के लिए वोट मांगे ….. रुद्रपुर मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा  मीडिया रिपोर्ट के आधार पर इस बार भी भाजपा हैट्रिक बनाने जा रही है….. उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोटियाल ने मेयर पतासी संदीप सहगल के पक्ष में मांगे वोट….

हल्द्वानी के नीरज की हत्या_सड़क किनारे फेंका शव,जांच में जुटी पुलिस…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड- जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा में हल्द्वानी निवासी बजाज कंपनी के कर्मचारी की हत्या कर शव रामेश्वरपुर गंगापुर रोड पर शहीद स्मारक से रुद्रपुर जाने वाली सड़क पर फेंक दिया गया। उसके सिर पर चोटों के निशान पाए गए है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर एक को पूछताछ के लिए उठाया है। प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक देवलचौड़ हल्द्वानी निवासी नीरज पंत (35) सिडकुल पंतनगर स्थित बजाज कंपनी में काम करता था।

 

वह रोजाना की तरह बीते 28 अक्तूबर की शाम हल्दुचौड में बाइक खड़ी कर कंपनी की बस से कंपनी आया था। लेकिन कंपनी में उसने पंच नहीं किया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा था। परिजनों ने उसकी खोजबीन की थी, मगर पता नहीं चल पाया था। इधर बृहस्पतिवार को उसका शव रामेश्वरपुर गंगापुर रोड पर मिला था। उसके सिर पर चोटों के निशान मिले। जब पुलिस ने बजाज कंपनी से लेकर रुद्रपुर शहर तक कैमरे खंगाले तो पता चला कि नीरज नैनीताल रोड स्थित बार में गया था।

 

इसके बाद वह रात को एक बजे डीडी चौक पर दिखाई दिया था। लगभग 45 मिनट बाद वह ई-रिक्शा पर बैठकर किच्छा बाईपास रोड पर जाता दिख रहा है। श्याम टाकीज तिराहे पर एक महिला भी इसी ई रिक्शा में सवार होती दिखाई दी। रात में सूनसानी की वजह से कम ही लोगों की आवाजाही इस सड़क पर होती है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसपी क्राइम मनोज कत्याल, सीओ बहादुर सिंह चौहान, कोतवाल धीरेंद्र कुमार समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। एसपी क्राइम के मुताबिक युवक की हत्या की गई है मामले में अज्ञात पर के दर्ज कर मामले की पुलिस द्वारा इन्वेस्टिगेशन की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!