उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

बड़ी खबर कांग्रेस ने किया बड़ा फेरबदल करण को प्रदेश अध्यक्ष, यशपाल नेता प्रतिपक्ष तो कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष की मिली जिम्मेदारी…

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) हल्द्वानी/देहरादून- उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी में केन्द्रीय शीर्ष नेतृत्व ने बडा फेरबदल किया है। विधानसभा चुनावों के करीब एक महीने बाद कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने नेता प्रतिपक्ष, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष का चयन कर लिया है। शीर्ष नेतृत्व ने बाजपुर से कांग्रेस विधायक यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष, खटीमा से कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष और रानीखेत के करण माहरा को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा ने जिलाधिकारी नैनीताल को लिखा पत्र……

कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी ने 15 मार्च को विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों करारी हार के बाद उत्तराखंड सहित पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। जिसके बाद उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपना इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के नामों को लेकर कांग्रेस के कई विधायकों के नामों पर मधन हो रहा था। इसमें कई कांग्रेसी दिग्गजों ने दावेदारी भी पेश की थी। अंदाजा लगाया जा रहा था कि कांग्रेस विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही नेता प्रतिपक्ष का चयन कर लेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में निरंतर बढ़ती जा रही अपराधिक वारदातों के खिलाफ महिलाओं में मुखर होने लगा आक्रोश……..

 

लेकिन इसमें देर हो गई।ऐसा पहली बार हुआ कि जब बिना नेताप्रतिपक्ष विधानसभा का पहला सत्र समाप्त हो गया।तब इन पदों पर नियुक्ति को लेकर लगातार चर्चाएं जोरों पर थी। रविवार की देर रात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस मामले में बयान जारी कर कर बताया कि करण माहरा को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष, बाजपुर विधायक यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष और खटीमा विधायक भुवन कापड़ी को सदन का उप नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस की नव गठित कार्यकरिणी को प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।अब उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी इन्हें सौंपी गई है।

Leave a Reply