उत्तराखण्ड ज़रा हटके हरिद्वार

आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने थामा हमारी पार्टी का दमन…..

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार- आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष इंजीनियर संजय सैनी के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। सदस्यता लेने वालों में शिवा राणा, आकाश प्रधान,आकाश तोमर, विनय कुमार, डैनी ,विकास कुमार आकाश राजपूत ,रोहित कटारिया, नितिन ,विशाल कटारिया तिलक राम, चेतन ,कपिल ने पार्टी की सदस्यता ली।

 

रिसोर्स पर पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर संजय सैनी ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी की नीतियों और अरविंद केजरीवाल के विकास कार्यों से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली है। युवाओं के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी आज आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर निगम को डेंगू मुफ्त बनाने का अभियान आम आदमी पार्टी चला रही है जिसके द्वारा प्रत्येक वार्ड में जाकर फागिंग की जा रही है अभी तक मॉडल कॉलोनी, विवेक विहार ,गोविंदपुरी, देवपुरा, शिव मूर्ति गली, लाल तारो पुल, भीमगोड़ा, महादेवपुरम, खड़खड़ी, सुखी नदी, तेलियान कोटरावान , बैरागी कैंप में दवा का छिड़काव कराया जा चुका है

यह भी पढ़ें 👉  नीलकंठ कांवड़ मेला में पुलिस लगातार निभा रही मानवता का धर्म……..

 

महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा की आम आदमी पार्टी का  परिवार लगातार बड़ा होता जा रहा है। अरविंद केजरीवाल का शिक्षा और स्वास्थ्य का मॉडल देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में साराहा  जा रहा है। दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड की जनता भी अब आम आदमी पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त कर रही है। अभी तक जनता के पास भाजपा और कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नहीं था आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प के रूप में जनता के बीच में है आज सभी वर्गों का आम आदमी पार्टी को समर्थन मिल रहा है। युवाओं के आने से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अनिल सती, सी वाई एस एस जिला अध्यक्ष अमनदीप,कार्यालय प्रभारी संजय गौतम, रोहित कश्यप मौजूद रहे।

Leave a Reply