उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का किया। पुतला दहन-जाने क्या है पूरा मामला……

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन किया । इस दौरान आक्रोशित भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हुई तेजेंद्र बग्गा की पंजाब पुलिस पर गलत तरीके से गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रवि पाल के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रामनगर रोड स्थित स्टेडियम चौराहे पर एकत्र हुए।

 

जहां से वह आम आदमी पार्टी के रामनगर रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के होर्डिंग पर विरोध स्वरूप काला पेंट उड़ेलते हुए अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री और युवा मोर्चा के उत्तराखंड प्रभारी तेजिंदर सिंह बग्गा को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- सरकारी अस्पतालों में सस्ता हुआ इलाज, एक्सरे से लेकर सीटी स्कैन तक का देना होगा कम शुल्क.......

 

वह पूर्णता गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि तेजिंदर सिंह बग्गा ने उनके कामों की जानकारी मांगी थी। इस पर पंजाब पुलिस का गलत तरीके से उपयोग करते हुए तेजिंदर सिंह बग्गा को उनके घर से गिरफ्तार किया है। उनके पिता के साथ अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की भी की गई है। इसकी भारतीय जनता युवा मोर्चा कड़े शब्दों में निंदा करता है। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि चुनाव से पहले वह पंजाब में यह वादा कर रहे थे कि पंजाब की जनता से बेअदबी करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा क्या उन्होंने अब तक जनता से पैदा करने वाले को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की बड़ी मुश्किलें, बोरा के खिलाफ एक और महिला आई सामने......

 

बल्कि इसकी जगह पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की जा रही है यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में भारतीय जनता पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को परेशान किया गया तो भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा। इसके जिम्मेदार स्वयं आम आदमी पार्टी तथा उसके राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  किसके दबाव में मुकेश को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस, अहम सुबूतों से भरा पड़ा है आरोपी का मोबाइल

Leave a Reply