क्राइम देश-विदेश

प्लास्टिक के ड्रम में मिला लापता छह साल की बच्ची का शव……

ख़बर शेयर करें -

महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक छह साल की लापता बच्ची का शव चॉल के एक कमरे से बरामद किया गया है। उसे एक प्लास्टिक के ड्रम में छिपा कर रखा गया था। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को बच्ची का शव मिलने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में महिला सुरक्षा के प्रति लगातार दिख रही पौड़ी पुलिस की प्रतिबद्धता.....

उन्होंने बताया कि बच्ची के माता-पिता फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने 13 सितंबर को घर से बच्ची के गायब होने की शिकायत दी थी। पुलिस लड़की की तबसे ही तलाश कर रही थी। इसी दौरान उन्हें शुक्रवार को एक घर से बदबू आने की सूचना मिली।

यह भी पढ़ें 👉  (हल्द्वानी) ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा, भाई ने ही दिया हत्या को अन्जाम.....

 

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बच्ची का शव मिला। अधिकारी ने बताया कि बच्चे का शव इलाके की एक चॉल के बंद कमरे में प्लास्टिक के ड्रम में बंद पाया गया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के लिए चलाया गया अभियान.....

 

 

Leave a Reply