उत्तराखण्ड ज़रा हटके बाजपुर

यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अराज सिंह सिध्दू बोले. भाजपा सरकार की ईंट से ईंट बजा देगें…..

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर- बाजपुर 21 दिसम्बर को बाजपुर के 20 गाँव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर पिछले पाँच माह से बाजपुर तहसील परिसर में चल रहे भूमि बचाओ आन्दोलन के समर्थन में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अराज सिंह सिध्दू की अगुवाई में नगर में रैली निकालकर सूबे की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के इस्तीफे की मांग....

आपको बता दें कि यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अराज सिंह सिध्दू ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी बार-बार कोरे आश्वासन देकर बाजपुर के किसानों को ठगने का कार्य कर रहे हैं। भूमि बचाओ आंदोलन बाजपुर के अस्तित्व की लड़ाई है। जिसमें पूरा यूथ मजबूती के साथ खड़ा है। अपने अधिकारों की लड़ाई पूरी एकजुटता से लड़ी जायेगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने चैक बाउंस सम्बन्धी मामलों में लम्बे समय से फरार चल रहे वारण्टी को किया गिरफ्तार

जल्द भाजपा सरकार ने किसानों को भूमिधरी अधिकार नहीं लौटाये तो भाजपा सरकार की ईंट से ईंट बजाने में भी युवा पीछे नहीं हटेगें। इस मौके पर किदार्थ सिध्दू, जमन शेख, सिध्दांत वर्मा, आकाशदीप सिंह, मोईन पाशा, सुखमन गिल, नवजोत सिध्दू, हर्ष सिध्दू, सौरभ राजपूत, नदीम, नाजिम, सरताज मण्ड, सैफ अली, हरजोत काहलो, सुहैल शेख, मुकेश कुमार, आकाश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply