उत्तराखण्ड ज़रा हटके पोड़ी

क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी द्वारा किया गया थाना थलीसैण व थाना पैठाणी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण…….

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- आज दिनांक 25.10.2023 को क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी  का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया जिसके दौरान सर्वप्रथम सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना परिसर में लम्बित माल मुकदमाती वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों का का अवलोकन कर शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस,

सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों, NCRP. ऑनलाइन प्रार्थना पत्रों की जॉच, आदि का निरीक्षण किया गया। साथ ही पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से अस्लाह/कारतूस की जानकारी लेकर उनकी हैंडलिंग करवायी गयी। थाने पर लम्बित विवेचनाओं एवं विभिन्न माध्यमों/उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों को निर्धारित अवधि में जाँच कर निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत -चीन सीमा पर LAC के पास उत्तराखण्ड के लाल शहीद…….

 

इसके अतिरिक्त थाने पर लम्बित विवेचनाओं के सफल निस्तारण/ अनावरण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में सम्बन्धित विवेचकों से मुकदमों की वर्तमान स्थित ज्ञात कर विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु आदेशित किया गया। ड्यूटी व चैकिंग के दौरान आमजनमानस के साथ शालीनता से वार्ता करने तथा पीड़ितों की शत-प्रतिशत सहायता करने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय संघ कूटा ने डीएसबी के दो विद्यार्थियों को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होने पर दी बधाई......

थानाध्यक्ष थलीसैण व थानाध्यक्ष पैठाणी को कार्मिकों को अनुशासन/टर्नआउट उच्च कोटि का बनाऐ रखने, बैरिकों व आवासीय परिसर को साफ-सुथरा रखने, सरकारी सम्पत्ति का रखरखाव करने तथा अभिलेखों को अद्यावधिक करने व उच्चाधिकारियों से निर्गत दिशा निर्देशो का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात थानें में नियुक्त समस्त कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर सम्बन्धित को निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply