![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में महिला सम्बन्धी अपराधों के प्रति पौड़ी पुलिस है सजग।रविवार को स्थानीय निवासी कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि अभिषेक पाल द्वारा वादी की नाबालिक पुत्री उम्र-16 वर्ष के साथ मारपीट कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-130/2024, धारा-376 भादवि व 5(J) (11)/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
जिसकी विवेचना महिला उपनिरीक्षक रचना के सुपुर्द की गयी।प्रकरण नाबालिग युवती से संबंधित होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी कर अभियोग उपरोक्त में नामजद अभियुक्त अभिषेक पाल को कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।
नाम पता अभियुक्त अभिषेक पाल (उम्र-23 वर्ष) पुत्र जानकी प्रसाद, निवासी-मानपुर, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल। पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 130/2024, धारा 376 भादवि व 5(J) (II)/6 पोक्सो एक्ट पुलिस टीम महिला उपनिरीक्षक रचना मुख्य आरक्षी 138 ना0पु0 करण कुमार आरक्षी 53 ना0पु0 गौरव यादव आदि मौजूद रहे।
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220823-WA0001.jpg)
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240329_160854.jpg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें
![loading](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)