उत्तराखण्ड शिक्षा हल्द्वानी

दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के छात्रों ने जेईई मुख्य परीक्षा 2025 में शानदार सफलता हासिल की….  

हल्द्वानी – दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) हल्द्वानी के मेधावी छात्रों ने *जेईई (JEE) मुख्य परीक्षा 2025* में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के *आदि बंसल ने 99.94 परसेंटाइल, रूद्रांश जोशी ने 99.38 परसेंटाइल, शुभ वाही ने 96.86 परसेंटाइल और सौमिल तिवारी ने 93.25 परसेंटाइल* प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इन छात्रों की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय प्रशासन ने छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व जताया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।