![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
कोटद्वार- महानगर कांग्रेस ने क्षतिग्रस्त मालन पुल के शीघ्र निर्माण और शहर की सड़कों के सुधारीकरण की मांग है। इस संबध में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी और लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन प्रेषित किया है।गुरूवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि कोटद्वार के मोटाढाक में विगत 13 जुलाई को मालन पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।
छह माह बीतने के बाद भी पुल निर्माण कार्य अभी तक आरंभ नहीं हो पाया है। इस कारण भाबर क्षेत्र की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महान कांग्रेस की ओर से पुल निर्माण की मांग उठाने के बाद भी संबधित विभाग उदासीन बने हुए हैं। दूसरी ओर शहर की सड़कों की हालत भी वर्षाकाल से नहीं सुधारी गई है। जो थोड़ा पैच वर्क किया भी गया था, वह उखड़ गया है साथ ही नई बनाई सड़कों पर तो घा ऐप पर पढ़ें आई है,
जो निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ओर इशारा कर रहा हा ज्ञापन में पुल व सड़क निर्माण कार्य अविलंब आरंभ करने की मांग की गई है और ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांगेग जिलाध्यक्ष विजय रावत और धीरेंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य शामिल रहे।
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220823-WA0001.jpg)
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240329_160854.jpg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें
![loading](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)