ज़रा हटके देश-विदेश

खराब सड़क के चलते गर्भवती को डोली में ले जाया जा रहा था अस्पताल, बीच रास्ते में दिया बच्ची को जन्म……

ख़बर शेयर करें -

एक ओर जहां देश में जी-20 जैसे सफल आयोजन हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आमजनों को कई मूलभूत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक हैरान और चिंता करने वाली खबर सामने आई है। यहां प्रसव पीड़ा के बाद डोली की मदद से अस्पताल ले जाई जा रही एक आदिवासी महिला ने रविवार को रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  श्री नीलकंठ कांवड़ मेला में पुलिस का बिछड़े शिवभक्तों को मिलाने का क्रम अनवरत जारी……

दरअसल, खराब सड़क संपर्क मार्ग के कारण महिला को डोली से अस्पताल ले जाया जा रहा था।  शाहपुर तालुका के पटिकाचा पाड़ा गांव की महिला को परिवार के लोग सुबह के समय डोली में ले जा रहे थे। आशा कार्यकर्ता ने बताया कि दोपहर में महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन.....

 

बाद में महिला और बच्चे को एक निजी वाहन से कसारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया। एक ग्रामीण ने बताया कि महिला को अपने गांव से निकटतम पीएचसी तक ले जाते समय उन्होंने नदियों और कठिन रास्तों को पार किया। सौभाग्य से एक आशा कार्यकर्ता साथ थीं, जिसने मदद की।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा सरकार बताए केदारनाथ जी में कितना सोना चढ़ा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना......

 

 

Leave a Reply