
पौड़- पौड़ी जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैर-जमानती वारंटों की तामील को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

देवप्रयाग थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम के मामले में वांछित आरोपी लोकेश थापा, निवासी आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून को गिरफ्तार किया। लोकेश के खिलाफ न्यायालय द्वारा वाद संख्या 173/2023 के अंतर्गत धारा 420, 468 आईपीसी और 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत वारंट जारी किया गया था।
वहीं, कोटद्वार थाना पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में वांछित संगीता देवी, निवासी पदमपुर सुखरो, कोटद्वार को गिरफ्तार किया। इस मामले में वाद संख्या 2091/2023 के तहत धारा 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीमें:
देवप्रयाग पुलिस टीम:
- अपर उपनिरीक्षक प्रदीप बिष्ट
- मुख्य आरक्षी बुद्धि बल्लभ
- आरक्षी हरीश (CIU)
कोटद्वार पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक पंकज तिवारी
- आरक्षी प्रेम सिंह
- महिला आरक्षी नेहा रावत
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
पौड़ी पुलिस की इस सक्रियता से आमजन में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।
